विज्ञापन

दीपक की रोशनी से अंधकार मिट जाए

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिठाई की मिठास से हर रिश्ता मुस्कुराए
        
                                                    
                            
पटाखे की चमक से पूरा शहर जगमगाए

खुशियों का त्योहार सबके चेहरे पर मुस्कान लाए
सच्चाई की जीत से बुराई का अंत हो जाए

एक दूसरे को माफ करके रिश्ते संवर जाए
नफरत की दीवार गिर कर प्रेम का संसार बसाया जाए

त्योहार के बहाने ही सही हम एक दूसरे से मिलने आए
कुछ पल अपनों के पास बैठकर क्यों ना हाल-चाल पूछे जाएं

क्यों ना हम भी अपने मन में ऐसा दीपक जलाएं
जिसकी रोशनी से हमारे जीवन के हर अंधकार मिट जाए

यह दिवाली सबके जीवन के लिए खुशहाली का संदेश लाए
-पूजा 
10 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile