विज्ञापन

श्री कृष्ण पर घनाक्षरी छंद

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नंदलाल, मदनगोपाल, और ब्रजपाल,
        
                                                    
                            
रणछोर, बनवारी आपको प्रणाम है |

घनश्याम, राधेश्याम, सुंदर सलोने श्याम,
दामोदर, गिरिधारी आपको प्रणाम है |

कान्हा, केशव, कन्हैया, कुंज के विहारी, कृष्ण,
बांके, मुरारी, कंसारी आपको प्रणाम है |

बंशीलाल, ब्रजराज, बालमुकुंद, ब्रिजेश,
द्वारकेश, चक्रधारी आपको प्रणाम है ||

मेदिनी पे पाप का बढा हुआ है अति भार,
भारहीन हेतु अवतार लीजिए प्रभू |

लोभ मोह दर्प का शिकार हो रहा मनुष्य,
आकर के गीता वाला सार दीजिए प्रभू |

'मानस'को दीजिए सुधार के सदा विचार,
ज्ञान देके दास का उद्धार कीजिए प्रभू |

व्यभिचार अत्याचार बढ़ रहे कदाचार,
धारि के शरीर संहार कीजिए प्रभू ।
- मानस मनीष
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all