विज्ञापन

प्रेम में नाम अमर कर जाते।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम जो बुलाते, हम दौड़े आते,
        
                                                    
                            
प्रेम में नाम अमर कर जाते।
न बनवाते ताजमहल हम,
न मज़दूरों के हाथ कटाते,
तोड़ पहाड़ को राह बनाते,
हम दशरथ मांझी बन जाते,
प्रेम में नाम अमर कर जाते।
हम भी मीरा से रम जाते,
करते तांडव भोले बनकर,
तुम भी अगर गौरा बन जाते।
बाँध समुद्र के ऊपर सेतु,
हम रावण की लंका ढाते,
तुम होते राधा तो प्रियतम,
हम भी चुराकर माखन खाते।
होते अगर तुम पावन गंगा,
तो हम भागीरथ बन तप कर जाते,
तुम दीपक बनकर जलते तो,
हम भी पतंगे बन जल जाते।
तुम जो बुलाते, हम दौड़े आते,
प्रेम में नाम अमर कर जाते।
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11195 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7615 कविताएं

View Profile