विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            22 अप्रैल का दिन था आया
        
                                                    
                            
आतंकियों ने था किया जो हमला
पहलगाम में हुए मासूमों पर अत्याचार का
लेना था हमे भी फिर बदला
हमारी सेना ने भी किया था इकरार
सिंदूर की लाली को बचाने का
हमारा हौंसला था बरकरार
हर बार की तरह इस बार भी
भारत मां की रक्षा में खड़ी
हमारी सेना है देश की शान
हमारा भारत है सबसे महान ।

देश हमारे की नारी शक्ति ने
संभाली थी ऑपरेशन सिंदूर की कमान
हुआ था फिर हमारा इनतकाम
जब सो रही थी सारी दुनिया
आई थी फिर 7 मई की रात
हमारे राफेल ने भरी उड़ान
सोच लिया था सैनिकों ने
अगली सुबह होगी देश के नाम
भारत मां की रक्षा में खड़ी
हमारी सेना है देश की शान
हमारी सेना है सबसे महान ।

घर में घुसकर मार के
हमने किया जो प्रहार
दुश्मनों पर मिसाइल गिरा के
आतंकी ठिकानों का जो
मिटा दिया नामों निशान
पाक की नापाक हरकतों का
तोड़ दिया हमने यह गुमान
भारत मां की रक्षा में खड़ी
हमारी सेना है देश की शान
हमारी सेना है सबसे महान ।
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Powari Bhasha

333 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

416 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

637 कविताएं

View Profile