विज्ञापन

काश मैं एक किताब होती

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काश मैं एक किताब होती
        
                                                    
                            
नहीं सभी,
लेकिन कुछ सवालों का जवाब होती है।
उलझाए रखती खुद को अपने ही अंदर,
और सुलझा देती किसी का जीवन चिरकाल तक।

काश मैं एक किताब होती
यह दुनिया मुझमें तमाम होती।
ना होती कुछ भी इस दुनिया की खबर,
पड़ी होती पुस्तकालय के कोने में बेखबर।

मन शांत होता,
तन पर चढ़ा होताएक नव आवरण।
जिसे जानना होता मुझे,
वह आता मेरे पास चल कर अपने कदमों पर।

मेरा भी कुछ मूल्य होता,
होती कुछ मर्यादा।
नहीं सबको पर कुछ को तो होता,
मेरा ज्ञान थोड़ा ज्यादा।

काश मैं एक किताब होती
नहीं सभी,
लेकिन कुछ सवालों के तो जवाब होती।।
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10438 कविताएं

View Profile