विज्ञापन

कलम की जंग

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जंग है ज़ेहन और कलम में
        
                                                    
                            
ये कोई तमाशा थोड़े ही है

कई दिनों से कुछ लिखने को हूँ परेशान मैं,
ज़ेहन कहता है,तेरा आशियाँ फौलाद थोड़े ही है

खोल दूँ हर पेंच-ओ-खम,हर राज़ ए निहाँ,
सच से कोई अंजान थोड़े ही है

जीत कर आना, ऐ मेरे वतन के बहादुरों
दुआ है मेरी,महज़ अल्फ़ाज़ थोड़े ही है

बदलाव की जो आहट है,उसे सुनिये,
ये कोई मामूली सैलाब थोड़े ही है

जग गया है अब ये कारवां, ऐ दोस्त,
मगर हर शख्स अभी बेदार थोड़े ही है

लब तो सबके सलामत हैं यहां
कोई बेज़ुबान थोड़े ही है

'रुखसार'सच की राह में चलना आसान कहां
हर मोड़ फूलों का गुलजार थोड़े ही है।
-रुखसार परवीन
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all