विज्ञापन

झुक जाना भी अच्छा होता है

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे पता है कि गंगा नदी
        
                                                    
                            
चलकर मेरे पास कभी नहीं आएगी
इंतजार नहीं करेगी और बह जाएगी
इसलिए मैं ही आ गया प्रयागराज
क्योंकि पता है
ना मना करेगी आने से,
ना दूर भगाएगी
सब बातें सुनेगी तबियत से
और अपना हाल बतायेगी।
जब तक चाहूं तब तक रुकूं
ये ना आपत्ति जताएगी
ना शोक मनाएगी
विदा लिया तो आने का वादा मैने ही किया
क्योंकि ये बह जाएगी
और मुझ तक चलकर कभी नहीं आएगी।
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all