विज्ञापन

गुरु महिमा

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुरु (कविता)
        
                                                    
                            

गुरु असीम प्रकाश पुंज ज्योति,
गुरु ही ज्ञान अनंत पुनीत भक्ति ।
गुरु ही मेरा मान और अभिमान ,
गुरु में जीवन प्राण और सम्मान ।

गुरु दीर्घ श्वास और विश्वास ,
गुरु मेरे लक्ष्य का पूर्ण प्रयास।
गुरु मेरा मान और मेरी पहचान,
गुरु मेरा धैर्य और गुणों की खान।

गुरु का अलौकिक सत्य स्वरूप ,
गुरु ही नानक देव दिव्य अनूप ।
गुरु मेरे जीवन के मार्गदर्शक ,
सत्य असत्य बीच पथ-प्रदर्शक।

गुरु ही ब्रह्मा है गुरु ही विष्णु ,
गुरु ही महेश है गुरु मेरे भगवन।
गुरु चरणों में मेरा शत-शत वंदन ,
गुरु कृपा से जीवन का अभिनंदन।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all