दिल के ज़ख्म किसको दिखाऊँ
मज़ाक बन जाता है जिसको दिखाऊँ ।
आधी उम्र बीत गई, आधी रह गई है,
हँसते हैं जवानी के फोटो जिसको दिखाऊँ।
दिल के जख्म औरों को दिखाना छोड़ दिया,
अब ज़ख्म छुपा लेता हूँ और किसको दिखाऊँ।