विज्ञापन

घिसे-पिटे इरादों से 'उपदेश' नही मोहब्बत पर असर।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उन्हें बखूबी पता है अपनी खामोशी का असर।
        
                                                    
                            
खून उनका भी जलता उससे ज्यादा मुझ पर असर।।

कुछ हिसाब किताब कर के रखा जरूर उन्होंने।
उसके मुताबिक दिखता घटता-बढ़ता उन पर असर।।

गैर होने का डर आजकल सताता रहता भीतर में।
सहना सीख लिया अब नहीं होता ज़ख्मों पर असर।।

दिन बदल गए राते करवटें बदलते हुए गुजार रहा।
इनसे उनको क्या 'उपदेश' नही पड़ता उन पर असर।।

एतबार कर कर के थक चुका बेअसर हो गया डर।
घिसे-पिटे इरादों से 'उपदेश' नही मोहब्बत पर असर।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11210 कविताएं

View Profile