ये दौलत की जरूरत, मर नहीं पाती।
उधार लेने वालो को, शर्म नहीं आती।
देने वालों को, मांगने वाला बना दिया।
फिर भी, जरूरतें कालिख नहीं जाती।
लेने के शौकीन, लेके कब अदा करते।
वापसी बिना वसूली, पूरी नहीं आती।
अपनो में लेन-देन, वही पे तल्खी रहे।
है तो दे 'उपदेश', इसमें बू नहीं आती।
उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।