विज्ञापन

रोको मत बातों को माने दो

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मन की उलझन को होंठों तक आने दो।
        
                                                    
                            
प्यार किया रोको मत बातों को माने दो।।

बातों बातों में जब दिल फिसले उन पर।
चाहत के पंख फैलाओ उनको माने दो।।

मौसम में ठिठुरन लाजमी आने वाली है।
गले लगाकर प्यार मोहब्बत को माने दो।।

मन की सम्वेदना का तालमेल जब होगा।
सहयोग करो अपनी क्षमता को माने दो।।

बड़ी मशक्कत से उपजेगा फल 'उपदेश'।
मौका छोड़ो मत उन लफ्जों को माने दो।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile