विज्ञापन

कुछ सोच कर रोक लेता खुद को

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारी खुशबू हर तरफ फैले
        
                                                    
                            
मगर इधर भी आनी चाहिए।
शर्त पर जाना नही 'उपदेश'
प्यार की सूरत बदलनी चाहिए।।

फ़ैसला तेरा पहले भी अब भी
बस थोड़ा फ़ासला बदलना चाहिए।
यादों के सहारे ख्वाहिशे जिंदा
एहसास की चाल बदलनी चाहिए।।

कुछ सोच कर रोक लेता खुद को
उम्र का क्या उड़ान भरनी चाहिए।
हौसलाअफजाई कोई करता नही
बस तुम्हारी नजर इनायत चाहिए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all