नसीहत देने वालो को मुनासिब लगता है।
मुस्कुराया कीजिए बहुत अच्छा लगता है।।
लबों पर तितलियाँ जैसे आराम कर रही।
उन्हें पराग पर बैठना बेहद अच्छा लगता है।।
चेहरे का काम नजरिया बताने का हुआ।
खुशी में प्रत्येक नजरिया अच्छा लगता है।।
ना लागत लगती ना कोई खर्चा लगता है,
मोहब्बत करना 'उपदेश' अच्छा लगता है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'