झूठ कौन नही बोलता जरूरत पर
पकडा गया तो धब्बा लगता सूरत पर
जिन्दगी सच और झूठ के साथ चलती
सच भी छुपाना पड़ता आई मुहूर्त पर
शरीफ लोगों को जीने कहाँ देते लोग
कभी-कभी बुरा बनना पड़ता शर्त पर
जो जो लोग जानते हैं मुझको 'उपदेश'
उन्हें भी मुस्कुराना पड़ता इनायत पर
घर परिवार की इज़्ज़त बढ़ाने के लिए
बहुत कुछ छुपाना पड़ता शिकायत पर
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'