कम से कम एक दोस्त का होना जरूरी लगता।
दिल की शांति को उसका होना मजबूरी लगता।।
अगर मित्र महिला तो बहुत काम आती 'उपदेश'।
किसी और से भावनाएं खोलना मजबूरी लगता।।
दिल का बोझ हल्का करना औरो से सम्भव नही।
दिल को ठंडक पहुँचाए ऐसा दोस्त जरूरी लगता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'