विज्ञापन

बादशाह को मात देने वाले चिरंजीव रहे।।

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चेस का खेल बनाने वाले भी खूब रहे।
        
                                                    
                            
पैदल गरीब उनके जानवर अजीब रहे।।

हाथी घोड़ा ऊँट चलाने वाले खिलाड़ी।
बादशाह की रक्षा में वजीर निर्जीव रहे।।

जुबाँ खोलने की इजाजत हरगिज नही।
सभी बेज़ुबान प्यादे सरहद की नीव रहे।।

आदि से आज गरीब सीढ़ी अमीरों की।
पायदान उनके कंधे 'उपदेश' सजीव रहे।।

जीत का श्रेय उसी को मिलता खेल में।
बादशाह को मात देने वाले चिरंजीव रहे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile