विज्ञापन

आंगन का पेड़

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खिड़की से झाँकने पर पेड़ हरा ही दिखा।
        
                                                    
                            
कल था और आज भी रहा वो मेरा सखा।।

कसम खुदा की उससे नाता मेरा पुराना है।
पढ़ पाओगे वसीयत में उसका नाम लिखा।।

हर धड़कन के संग संग बात उसकी चलती।
परिवार के सदस्य की तरह कभी नही परखा।।

उसमें है तुम्हारा अक्स छाँव आँचल के जैसी।
मौसम के थपेड़ों से पतझड़ में दिखता सूखा।।

एक बार देख लेता दिन सँवर जाता 'उपदेश'।
बेकरारी में आईना देखूँ तो प्यार उसका दिखा।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all