जरूरत पर कोई काम नही आता आजमा कर देख।
जिनसे रिश्ते रखता सब नाम के आजमा कर देख।।
लोगों की निगाह में तुम्हारी दोस्ती बड़ी गहरी लगती।
उन्हीं से धोखा खाएगा बेवक्त जरा आजमा कर देख।।
मुसीबत के लिए थोड़ी बचत करना सीखा ही नही।
हाथ फैलाने पर क्या मिलेगा थोड़ा आजमा कर देख।।
कहने भर के लोग मिल जायेंगे साथ तेरे जवानी पर।
उम्र ढ़लने पर 'उपदेश' काम के नही आजमा कर देख।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'