विज्ञापन

ये आबरू मेरे कुनबे की ख़ानदान की है

Umair samar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नज़र में सबकी जो क़ीमत मेरी ज़ुबान की है
        
                                                    
                            
ये आबरू मेरे कुनबे की ख़ानदान की है,

अभी तो पर भी मेरे ठीक से नहीं निकले,
मगर निगाह मेरे सर पे आसमान की है।

ज़हन पे उतरी है इलहाम बनके जो मेरे,
वो बात चाँद सितारों के दरमियान की है

इसीलिए तो तुझे दावत-ए-ख़िताब न दी,
मैं जानता था जो क़ीमत तेरे बयान की है

महक़ थी वो किसी दरवेश के पसीने की,
उमैर जिसको समझता था इत्रदान की
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile