विज्ञापन

याद किसको करोगे ?

Triyambak

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिल जाये अगर सब कुछ तो,
        
                                                    
                            
याद करोगे किसको,
सजदा जब करोगे तो,
फरियाद करोगे किसको।

अगर पूरी हुई हर एक ख्वाहिशइस
इस जहान में,
तो हाथ उठा कर रब के आगे,
याद करोगे किसको।

जिंदगी का मजा तो बस उन
अधूरे ख्वाबों में है,
मुकम्मल अगर हो गयी दास्तान,
तो याद करोगे किसको।

मजा है तभी तक जब तक
पाने की चाहत हो,
जो मिट गयी दिल से हर एक दूरी,
तो याद करोगे किसको।

खोने का डर ही बढ़ाता है
कीमत हर चाहत की,
जो सब कुछ मिल ही गया तो फिर,
याद करोगे किसको...
-त्रियंबक मिश्रा
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all