विज्ञापन

खुद से बाहर आकर

Tikam Solanki - Aryaman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं देखना चाहता हूँ
        
                                                    
                            

मैं देखना चाहता हूँ
खुद को,
खुद से बाहर आकर।

जानना चाहता हूँ—
क्या हूँ मैं?

खुद से अलग होकर
देखना चाहता हूँ,
क्या हारता हूँ मैं,
या जीत जाता हूँ?
या फिर अनजाने में
किसी को तकलीफ़ दे जाता हूँ?

क्या मैं एक ख़्वाब हूँ,
या कोई हक़ीक़त?

क्या मैं सच में
एक सच्चा इंसान हूँ?
या सच और झूठ के बीच
कहीं भटकता हुआ एक चेहरा?

मैं देखना चाहता हूँ
खुद को—
इस जहाँ में जीता हुआ।

परखना चाहता हूँ
एक बेटे को,
एक पिता को,
एक पति को,
एक भाई को,
एक दोस्त को,
एक रिश्तेदार को,
और सबसे बढ़कर—
एक इंसान को।

फिर कहना चाहता हूँ
एक सच,
खुद की आँखों में देखकर,
खुद से बाहर आकर—

कि मैं वास्तव में क्या हूँ।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all