विज्ञापन

वक्त की विवशता

TC Guru

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शीर्षक:वक्त की विवशता
        
                                                    
                            

भरे कौन साहस, खरा सा हुआ है।
यहां आदमी तो, डरा सा हुआ है।।

नियम कायदे हैं, न ईमान का धन।
नज़र है बताती, बिका सा हुआ है।।

दबा जो हुआ था, दबे जा रहा है।
उठाने को आए, ठगा-सा हुआ है।।

रहे भांँग जोबन, यहां दो दिनों का।
कहावत पुरानी, दिलासा हुआ है।।

न वैसा रहा था, न ऐसा रहेगा।
रखो धीर यारों, खुलासा हुआ है।।
त्रिलोचन जोशी
-
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all