विज्ञापन

निर्द्वंद्व यहाँ कोई नहीं

तरूण कुमार भारद्वाज

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            निर्द्वंद्व यहाँ कोई नहीं,
        
                                                    
                            
सब द्वंद्व में हैं,
स्वच्छंद यहाँ कोई नहीं,
सब फंद में हैं।
कोई किसी की चाह में है,
कोई किसी की राह में है,
कोई क्षण खुशी से हँस रहा,
कोई देखो दाह में है।
रुककर के कहाँ कोई जिया है,
चलकर तो देखो,
सहस्त्र कंटक राह में हैं।
सब कोई मौन दिख रहा,
अंदर से देखो आह में हैं।
निष्काम कर्म कोई नहीं,
सब तो फल की चाह में हैं,
आलस्य है मरीचिका,
फल सभी पुरुषार्थ में है।
निःस्वार्थ कहते हैं सभी,
अंधे यहां सब स्वार्थ में हैं,
कहते बहुत हैं हम भी देखो,
असली मज़ा चरितार्थ में है,
मुक्त लिखते हैं फिर भी,
हर रचना देखो छंद में है।

- तरूण कुमार भारद्वाज
33 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

570 कविताएं

View Profile

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

binoy mb

520 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile