मिलकर साथ निभाने में,
कुछ और मज़ा है साथी,
ऐसा चलाना हो जीवन में,
कुछ आस रहे न बाकी।
कुछ खोये, पाये या छूट जाये,
या फिर कुछ ऐसा मिल जाये,
जो तुमको विस्मित कर जाये,
बढ़ते रहो तुम निश्चित होकर,
हर्ष-विषाद समरूप समझकर,
सिर्फ निराशाएं ही रह जातीं,
जो चलते हैं रो-रोकर,
पर इस पथ पर हंसकर चलने में
कुछ और मज़ा है साकी।
जो तुम साथ चलोगे हंसकर,
प्यार रहेगा बना निरंतर,
तुम हमको हम तुमको पहचानेंगे,
जो मिलकर रार न ठानेंगे,
रूठना भी कुछ ऐसा हो,
उड़ते बादल जैसा हो,
यह कर्म बड़ा फलदायी होगा,
सुखी जीवन का उत्तरदायी होगा,
इन जन्मों के वादों में
फिर कोई कसर न होगी बाकी।