विज्ञापन

लगता है कोई भटका ही सही, सन्यासी यहाँ बसने को है |

तरूण कुमार भारद्वाज

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कौन हो तुम इस विश्रांत वन में,
        
                                                    
                            
कोकिला सा गुंजा रहे हो,
खाली पड़े ऋषि आश्रमों में,
वेदमंत्र ज्यों कोई गा रहे हो,
मौन था सब कुछ यहाँ पर,
शांत थे सब सलिल सागर,
फिर कौन तुम आये यहाँ पर,
दया का पारावार लेकर,
इस निर्जनता को शून्य करने,
शून्य में फिर रंग भरने,
दशकों से पड़े इस शांत जल में,
या फिर अंगणित हिलोरे भरने,
तरंगें उठ रही विकराल बढ़कर,
किनारों को हर पल क्षोभती हैं,
रेत में ज्यों बारिश की बूंदें,
मरुथल से मन को सेंधती हैं,
सदियों तक ना था कोई यहाँ पर,
आज कुछ होने को है,
लगता है कोई भटका ही सही,
सन्यासी यहाँ बसने को है |
17 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11225 कविताएं

View Profile