कौन हो तुम इस विश्रांत वन में,
कोकिला सा गुंजा रहे हो,
खाली पड़े ऋषि आश्रमों में,
वेदमंत्र ज्यों कोई गा रहे हो,
मौन था सब कुछ यहाँ पर,
शांत थे सब सलिल सागर,
फिर कौन तुम आये यहाँ पर,
दया का पारावार लेकर,
इस निर्जनता को शून्य करने,
शून्य में फिर रंग भरने,
दशकों से पड़े इस शांत जल में,
या फिर अंगणित हिलोरे भरने,
तरंगें उठ रही विकराल बढ़कर,
किनारों को हर पल क्षोभती हैं,
रेत में ज्यों बारिश की बूंदें,
मरुथल से मन को सेंधती हैं,
सदियों तक ना था कोई यहाँ पर,
आज कुछ होने को है,
लगता है कोई भटका ही सही,
सन्यासी यहाँ बसने को है |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X