विज्ञापन

यादों के जाल से कैसे निकल जाऊँ,

तरूण कुमार भारद्वाज

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं घायल पंछी बेचारा,
        
                                                    
                            
तेरी एक नज़र का मारा,
स्वच्छंद विचरता रहता था,
बड़ी उड़ाने भरता था,
कभी कोई परवाह ना थी,
मन में कोई चाह ना थी,
एक ही बस प्यास थी,
ऊंची उड़ान की आस थी,
वो वक़्त भी कुछ ख़ास था,
मन में बड़ा उल्लास था,
तूने जब से घायल किया,
मैं तेरा ही कायल हुआ,
उड़ना तो अब लगता है दूर,
मैं हूँ अब दिल से मजबूर,
नाता तुझसे कुछ ख़ास है,
लगती जन्मों की प्यास है,
मन भी बहुत उदास है,
तुमसे मिलने की आस है,
मन करता है फिर उड़ जाऊँ,
उड़कर चाँद को छू आऊँ,
पर कैसे मैं अब उड़ पाऊँ,
तेरे अथाह प्यार से,
यादों के जाल से कैसे निकल जाऊँ,
तुझे छोड़कर कहाँ जाऊँ,
क्यों तुम्हें भूल जाऊँ।
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile