विज्ञापन

सीख लो तुम भी ज़माने से मुहब्बत करना

sushil yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सीख लो तुम भी ज़माने से मुहब्बत करना
        
                                                    
                            
किस इलाके में नसीहत से बगावत करना

ठीक रहने नहीं देती कहीं दुनिया हमको
वक्त की राह में वाजिब था मुसीबत करना

गर ये जायज तुझे लगता है अमीरों का घर
बस वो माकूल समझ रोज इबादत करना

कोई ठहरा नहीं होगा तिरे दर पे ज़्यादा
तू ने चाहा है कहीं रोज सियासत करना

कौन जाने कहाँ अपना भी बसेरा होगा
बस मुकम्मल भरे मुट्ठी वही उजरत करना

मुड़ के देखूँ नहीं जर्जर सी हवेली अपनी
अब जरूरी नहीं है नाम-ए-विरासत करना

कोई ठहरा नहीं होगा तिरे दर पे ज़्यादा
तू ने चाहा है कहीं रोज सियासत करना

ज़िन्दगी क्यों बनी रहती ये तमाशा अपनी
और मुमकिन भला हो राह- ए- हिफाजत करना

साफ छुपना भी नहीं सामने आना भी मत
जंग रुक जाए जहाँ में वो हिमायत करना
-सुशीलयादव
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all