विज्ञापन

हिंदी साहित्य और सोशल मीडिया

Sushil Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साहित्यिक सब हो रहे,
        
                                                    
                            
चबली चोर चकार।
व्हाट्स एप पर इतरा रहे,
कर सोलह श्रृंगार।

सोशल पटलों में बड़ा,
मचा हुआ कोहराम ।
रचनाएं बिखरी पड़ीं,
इधर की उधर तमाम।

साहित्यिक ग्रुप सज रहे,
जैसे नई दुकान।
कुछ मीठा सा बेचते,
कुछ फीके पकवान ।

हर कोई फेंक रहा है ,
अपना साहित्यिक ज्ञान।
छंद छबीले रच रहे,
कुछ बेछन्द विधान।

हिंगलिश में रचना करें,
हिंदी होती दूर।
शब्दजाल में फंस पड़ी,
कविता है बेनूर।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sushil pandey

25 कविताएं

View Profile