विज्ञापन

सत् चित्त आनंद

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सत् चित्त आनंद
        
                                                    
                            
जीवन ज्यों - ज्यों आगे बढ़ता
अतीत त्यों- त्यों पीछे जाता।
सही कहा है,
अतीत तो छाया है
जैसे ये काया है।

वर्तमान ऑ भविष्य
जीवन जब बढ़ता जाता,
पीछे -पीछे बहुत
कुछ पीछे ही पीछे,
अतीत सा छूटता जाता,,
अतीत सा पीछे छूटता जाता।
हंस है कि अनंत अनादि
सत् चित्त आनंद में समोने
को
उड़ता जाता बढ़ता जाता।
-सूर्यकांत शर्मा
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all