विज्ञापन

मोबाइल की शहनाई

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोबाइल की शहनाई
        
                                                    
                            

हसीन मोबाइल की
शहनाई
छीन रही पढ़ाई की
लुनाई।

स्क्रीन पर दौड़ रहीं
उंगलियाँ ,
आंखों में तैर रही
कितनी-कितनी
कामनाओं से
आशनाई।

छीन रही एकाग्रता
हो रही गुम- सम
कलम की रौशनाई।

छीन रही सकून भरी
नींद
ख़त्म हो रही ख़्वाबों
ख्यालों की तन्हाई।

हर कोई ले मोबाइल
कोने कोने पर बैठा
लिए श्मशान से
वैराग्य सी लुनाई।

संवादों-संवेदनाओं
औ संबंधों की हो
रही बस अब
अंतिम विदाई।
सूर्यकांत शर्मा
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7095 कविताएं

View Profile