किसी ने ,
सच ही कहा है कि - -
वक़्त या समय ,
इंसान से ज्यादा - -
बलवान या ताकतवर,
होता है - -
समय बदलते ,
देर नहीं लगता है - -
यह काल चक्र के ,
रुप में - -
हमेशा ,
घूमता रहता है - -
या बदलता रहता है l
उदाहरण स्वरूप में,
चिड़ियाँ या - -
कीड़े - मकोड़े को,
ले सकते हैं - -
चिड़ियाँ जब ,
जीवित रहती है तो - -
कीड़े -मकोड़े ,
को खाती है - -
वहीं चिड़ियाँ ,
मर जाती है - -
कीड़े - मकोड़े ,
उसे खाते हैं - -
भाव या ,
तातपर्य यह है कि - -
इस बात का ,
ध्यान रखा जाय - -
समय या स्थिति ,
कभी भी - -
बदल सकती है ,
इसलिए ,
सब को महत्व दो - -
आदर करो ,
किसी को अपमान या - -
कम करके ,
मत आंको l
ऐसा नहीं है कि,
तुम ताकतवर - -
बलवान नहीं हो ,
फिर भी - -
समय तुजसे ज्यादा,
ताकतवर और - -
बलवान है l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'