विज्ञापन

नववर्ष 2020 की सुषमा

Surender Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नववर्ष 2020 की सुषमा
        
                                                    
                            

सन दो हज़ार बीस आया
करो इसे सादर स्वीकार ,
अपने सद्कर्मों से झनकाएँ
आओ नेह की सलौनी झंकार !

नया वर्ष है , नया हर्ष है
करो ख़ुशी का इजहार ,
अपने उच्च लक्ष्यों से पा लो
नई मंज़िलों के उपहार !!

जीवन में सुख-दुःख का सदा
होता रहता साक्षात्कार ,
संघर्ष बनाता जीवन को अधिक
चमकदार और खुशबूदार !!!

देश ने नवनिर्माण में
बने सभी हम जिम्मेदार ,
नई-नई सफलताओं को
झुक कर कर लें अंगीकार !

हर भारतवासी के द्वार पर
सजें सदा खुशियों के दरबार ,
सबके आँगन में धूम मचे
मुस्काते सितारों का लगे अम्बार !

उदासी-हताशा -निराशा भागे
रहे ना मन में कभी कुबिचार ,
जगमग- जगमग रहें दिशाएं
कायम रहे धन-वैभव का चमत्कार !

मिटें गिले-शिकवे नए साल में सारे
पाएं सब प्रेम का पुरस्कार ,
उमंगोल्लास प्रतिपल चमचम महके
2020 की सुषमा सब सपने करे साकार !

-सुरेन्द्र कुमार " सूरज "
क लेखा अधिकारी BSNL
24 ,तीसरा तल , सी टी ओ कॉम्प्लेक्स
स्टाफ रोड,अम्बाला छावनी-133001


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile