विज्ञापन

तू यहाँ पर है अकेला ख़ुद ही ख़ुद को थामना

Surekha Kadian

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दर्द मुश्किल छल कपट से तू कभी ना हारना
        
                                                    
                            
डर के होता है नहीं सुन ज़िन्दगी का सामना

साथ में ग़र बेड़ियों के ये अता तुझको करे
तख़्त चाहे ताज हो फिर ठोकरों पे वारना

हर कदम पर साथ मेरा छोड़कर मुझसे वही
कह रहा है हर जनम इस हाथ को है थामना

माँग बैठी जो तुझे तो यूँ न इतरा ज़िन्दगी
मैंने कितनी बार की है मौत की भी कामना

आज फिर टकरा गयी गाड़ी किसी इक मोड़ पर
क्या किसी की याद में ये रात भर का जागना

देखते हैं कब तलक ये झूठ चले बाजार में
एक दिन करना पड़ेगा सच से भी तो सामना

हमसफऱ बनके भी वो हमदर्द ना बन पायेगा
तू यहाँ पर है अकेला ख़ुद ही ख़ुद को थामना

भूल बैठी क्यूँ भला तू अपने होने का सबब
भूल मत अबकी तुझे है नींद से भी जागना
-सुरेखा कादियान 'सृजना'
42 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile