विज्ञापन

चरखे पर प्रयास से बुने हुए रेशमी फूल

Sunita Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक  चरखे की ध्वनि
        
                                                    
                            
के स्पंदन ने
स्त्री और पुरुष की चेतना का रहस्य
हवाओं के साथ खोला

स्त्री पेचीदा जीवन के धागों से रेशमी फूल
कातती है 

पुरुष जीवन का अंकगणित बुनता है
चरखे पर, 

दोनों अलग-अलग रंग के धागे
कातते हैं चरखे पर,

प्रतीकात्मक फूल सुगंध 
नहीं देते

बगीचे में खाद-पानी देकर
उगाये गये सुगंधित फूल की अपेक्षा

दो दृष्टिकोण 
जीवन को दो समान आंखों से
देखते हैं

चरखे की
कभी ढीली पड़ती ,कभी कसी हुई आवाज़ 
यूं दोनों के भीतर अलग-अलग धुन बजाती है

किंतु नियमों और संबंधों में
बंधी,
दोनों की अलग-अलग ध्वनि रल-मिलकर
एक मधुर लय उत्पन्न करती है

चरखे पर प्रयास से बुने हुए रेशमी फूल
और अंकगणित 
संभावनाओं के सूरज
खिला देते  हैं चरखे पर
-सुनीता भट्ट पैन्यूली
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11271 कविताएं

View Profile