एक चरखे की ध्वनि
के स्पंदन ने
स्त्री और पुरुष की चेतना का रहस्य
हवाओं के साथ खोला
स्त्री पेचीदा जीवन के धागों से रेशमी फूल
कातती है
पुरुष जीवन का अंकगणित बुनता है
चरखे पर,
दोनों अलग-अलग रंग के धागे
कातते हैं चरखे पर,
प्रतीकात्मक फूल सुगंध
नहीं देते
बगीचे में खाद-पानी देकर
उगाये गये सुगंधित फूल की अपेक्षा
दो दृष्टिकोण
जीवन को दो समान आंखों से
देखते हैं
चरखे की
कभी ढीली पड़ती ,कभी कसी हुई आवाज़
यूं दोनों के भीतर अलग-अलग धुन बजाती है
किंतु नियमों और संबंधों में
बंधी,
दोनों की अलग-अलग ध्वनि रल-मिलकर
एक मधुर लय उत्पन्न करती है
चरखे पर प्रयास से बुने हुए रेशमी फूल
और अंकगणित
संभावनाओं के सूरज
खिला देते हैं चरखे पर
-सुनीता भट्ट पैन्यूली
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X