विज्ञापन

हिंदी

Sunil Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिंदी हिन्द की रानी,
        
                                                    
                            
सबसे न्यारी,सबसे प्यारी,
कफन गबन गोदान सहित,
प्रेमचंद ने लिखी कहानी।

झोल नाम की चीज नही,
सुंदर शब्दों की क्यारी,
साखी सबद और रमैनी,
कबीरदास की बीजक वाणी।

संस्कृत की बेटी ठहरी,
संस्कृति की लाज बचाती,
शेरों-शायरी नज्में गजल,
मिर्जा गालिब की उर्दू सुहानी।

पंत दुष्यन्त दिनकर और निराला,
रत्नजड़ित साहित्य सृजित जयमाला,
कामायनी रची जयशंकर जी ने,
बच्चन की मधुशाला।

जब काल-कोठरी में अभिव्यक्ति,
अज्ञानता से जकड़ी होगी,
तब क्रांति सृजित करती,
हिंदी हिम्मत की कुंजी होगी।
--सुनील रामचंद्र यादव
(अपनी कलम से)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile