मैंने
खिड़की का एक पल्ला
खुला छोड़ दिया।
परिंदे
पुकार रहे हैं
खाली कमरे को देखकर।
बिल्ली
चुप सी बैठी है
खामोश फोन के पास।
मैंने
पर्दे गिरा दिए
बुझा दिए चिराग।
शुभरात्रि
कह दिया उन दीवारों को
जिन पर अब मेरी परछाईं
भी नहीं ठहरती।