विज्ञापन

धूप सी तुम चमकती रहीं

Sudha Goyal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धूप सी तुम चमकती रहीं
        
                                                    
                            
अंधेरा सा मै छिपता रहा
गगन के चांद सी निखरतीं रहीं
जुगनू सा मैं टिमटिमाता रहा.

लहर सी नदी की मचलती रहीं
मैं शांत जल सा तड़पता रहा
फूल तुम पर चढे तुम पुजतीं रहीं
मै सिजदा भी तेरा कर न सका.

खुशबू सी तुम महकतीं रहीं
मैं मुठ्ठी में बंद कर न सका
तुम खिलखिलाती रहीं सामने
मैं एकाकी मौन देखता रहा.

रुप की माधुरी चंचल सी तुम
मैं बस एकटक निहारता रहा
तुम बुला न सकीं मैं आ न सका
बस संकोच से पांव जकडे रहा.

तुम आईं बहारें लिए साथ में
मैं बहारों को भी छू न सका
जलाये दीप आँखों में चमकती रहीं
मै ताव तुम्हारी ला न सका.
-सुधा गोयल
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all