विज्ञापन

सबको मयस्सर रोटी-कपडा-मकान हो पायेगा।।

sudesh saini

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जनसंख्या नियंत्रण
        
                                                    
                            
जनसंख्या का बढ़ता ही जा रहा भार।
सुन लो सुन लो त्रस्त धरती माँ रही पुकार।
और ना सह पाउँगी पीडित बहुत हूँ मै,
सहते-सहते जनसंख्या वृद्धि की मार।।

संसाधन सिमट रहे लघु हुए घर-द्वार,
बढ़ता ही जाए आवश्यकताओं का अंबार ।
जल -जंगल के दोहन से सन्तुलन बिगड़ा,
जमीन बची नहीं अब खड़ी हुई गगनोन्मुख मीनार।।

खाने की पूर्ति को होने लगा कैमिकल उपयोग,
फल-सब्जी अनाज द्वारा खा रहे सभी लोग।
इसी रफ्तार से बढ़ती रही, स्थिति न संभालो,
तो हो जायेगा एक दिन जनसंख्या विस्फोट ।।

हर तरफ बेरोज़गारों की बढ़ने लगी कतार,
भूख -प्यास के संकट का हो रहा आगाज।
सिर्फ सड़को के जाल से न जीवन चल पायेगा,
बिन कृषि के उद्योग न कितने ही लगा पायेगा।।

हजारो थी जहाँ वहाँ लाख हुई बढ़कर,
लाख थी जहाँ वहाँ करोड़ हो गई।
गांव नगर, नगर महानगर हो रहे,ऐसे क्या ?
सबको मयस्सर रोटी-कपडा-मकान हो पायेगा।।
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile