नई क्लास
नई किताबों के
दिन आ गये
गर्मी के छुटीयों में
गाँव जाने के
दिन आ गये ,
नदी पर पोखर पर
नहाने के दिन आ गये ,
आम के दिन आ गये
कोयल के दिन आ गये ,
बचपन को मन भाता
ग्रीष्म के दिन आ गये
ग्रीष्म के दिन आ गये ॥
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें