विज्ञापन

आज सँभालो धरती माँ को, कल पछताना व्यर्थ जाएगा

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूखी धरती जब गर्मी से तड़प रही होती है,
        
                                                    
                            
दूर-दूर तक बादल हैं, फिर भी वर्षा न होती है।
झुलस रहा है तृण-तृण सारा, तरस रही हरियाली है,
जगह-जगह से फटी दरारें, कहतीं अपनी बदहाली हैं।

ताल-तलैया सूख गए हैं, सूख गए नदियों के जल,
प्यास बुझाने की आशा में, भटक रहे हैं जीव सकल।
पंछी छोड़ रहे हैं डाली, पशु ढूँढ़ रहे पानी हैं,
धरती माँ की सूनी आँखें, कहतीं कितनी कहानी हैं।

किसान खड़ा है खेतों में, आँखें अंबर पर टिकाए,
बीज डालकर बैठा है वह, कब वर्षा की बूँदें आएँ।
कर्ज़ चढ़ा है सिर के ऊपर, सूनी उसकी झोली है,
मेहनत की हर एक कहानी, आज परीक्षा की घड़ी है।

बादल आते, गरज दिखाते, बिन बरसे ही चले जाते,
आशा के दीपक जलते हैं, फिर निराशा दे जाते।
एक बूँद की कीमत समझो, जब धरती प्यासी होती है,
तब पानी की हर इक बूँद भी, अमृत जैसी होती है।

पेड़ लगाओ, जल बचाओ, यही समय की माँग है,
प्रकृति से जो प्रेम करेगा, उसका जीवन चिरंतन है।
धरती केवल भूमि नहीं है, जीवन का आधार यही,
इसकी रक्षा करना हम सबका, सबसे बड़ा कर्तव्य यही।

धरती की पीड़ा को समझो, जल की कीमत को जानो,
आने वाली पीढ़ी के हित, बूँद-बूँद को पहचानों।
प्रकृति अगर रूठ गई तो, जीवन कहाँ बच पाएगा,
आज सँभालो धरती माँ को, कल पछताना व्यर्थ जाएगा।
-सूबा लाल 'अंजाना'
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile