विज्ञापन

छोटी-सी सीख भी जीवन की दिशा बदलती है।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी का सबसे बड़ा सबक,
        
                                                    
                            
सबसे छोटे लोगों से मिलता है।
किताबों में ज्ञान बहुत है,
पर अनुभव जीवन से मिलता है।

जिनके पास धन-दौलत नहीं होती,
उनके पास दिल का खजाना होता है।
जो स्वयं अभावों में जीते हैं,
उनका अनुभव बड़ा सुहाना होता है।

कभी गरीब की ईमानदारी देखो,
कभी मजदूर की मेहनत देखो।
कभी बच्चे की सच्चाई सीखो,
कभी बुजुर्गों की गहराई देखो।

ऊँचे पद पर बैठने से कोई बड़ा नहीं होता,
बड़ा वह है जिसका व्यवहार बड़ा होता।
कद से नहीं, किरदार से पहचान बनती है,
छोटी-सी सीख भी जीवन की दिशा बदलती है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7747 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7036 कविताएं

View Profile