बचपन के वो दिन
काश! फिर से आ जाएं
वो स्कूल की सूनी-सी
राहों पे फिर से
हम-तुम चलें।
काश! बचपन के वो दिन
फिर से आ जाएं।
चलों लौट चलें उस दुनिया में,
जहाँ से हम-तुम चलें।
प्यारी-सी वो दुनिया में
हम-तुम साथ थें,
सुहानी-सी वो राहों में,
हम-तुम साथ चलते थें,
काश! बचपन के वो दिन
फिर से आ जाए,
हम साथ हो जाएं।
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें