विज्ञापन

माँ बाप की इज्जत

Sima Kedia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम ऐसे समाज के हिस्से हैं
        
                                                    
                            
जहाँ माँ बाप की इज्ज़त बेटी के हाथ में
बेटी के साथ कुछ गलत हो
चाहे सड़क में हो या उसके घर या ससुराल में
माँ बाप के इज्जत में बट्टा लग जाता है
उनकी नजरें शर्म से झुक जाती है
वो किसी से नजर मिलाकर
बात नहीं कर पाते
अगर वो कुआँरी है तो उसकी
चिंता करते हैं
शादीशुदा है तो ससुराल पक्ष
को खुश रखने की चिंता करते हैं
ये तो उनकी इज्जत का सवाल
बन जाता है

लेकिन जायदाद के कागजात
सब बेटों के हाथ में होते हैं
वो कुछ भी गलत करें तो
कोई फर्क नहीं पड़ता
उससे उनकी इज्जत में
कोई दाग नहीं लगता
दहेज उत्पीड़न का वो
बहिष्कार नहीं करते
दहेज प्रथा को बढ़ावा देते हैं
बहू को मानसिक तनाव और
शारिरिक कष्ट देते है

बेटा की हर गलती माफी के काबिल है
बेटे की उद्दंडता पर नहीं कोई मलाल है

धिक्कार है ऐसे समाज पर
धिक्कार है ऐसे विचार पर

- सीमा केडिया
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nidhhi Mukesh

22 कविताएं

View Profile

Sarthak Piyush

28 कविताएं

View Profile