विज्ञापन

खरीदो

Siddharth Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खरीदी दौर है दुनियां खरीदो
        
                                                    
                            
आसमां खरीदो

खरीद लो खरीद दाम पर
मकां खरीदो दुकां खरीदो

मुक्कमल दाम लेना बेच देना
मेरी जां तुम मुझे तन्हा खरीदो

मैं बिक जाना चाहता हूँ
के खरीदने की हैसियत नहीं है
तुम्हारे पास क्या कुछ नहीं है
चलो यार ....खामखा खरीदो

मैं किश्तों में भी बिक जाऊंगा
किश्मतन इक दिन
जल्दबाजी क्या है?? आहिस्ता खरीदो

वो कुछ एक फूल मेरी नाकामियों के
खिल गए हैं
इन्हे समेटकर सबको दिखाओ
गुलदस्ता खरीदो

धरती पर टिक गए हैं पाँव मेरे
तुम उड़ रहे हो... समूचा आसमां खरीदो

खरीद ली है तुमने जुबान सबकी
ये पुराना हुआ... कुछ नया खरीदो
- सिद्धार्थ गोरखपुरी
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all