विज्ञापन

विश्वगुरू भारत मेरा।

Shyam Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आर्यों की भूमि ये आर्यावर्त,
        
                                                    
                            
सदियों पहले था विश्वगुरू।
वेदों का प्रादुर्भाव ज्ञान-विज्ञान,
यहीं से हुआ शुरू।।
सदियों पहले भारत आगे था,
ज्ञान और विज्ञान में भी।
तप योग,तपस्या,न्याय,धर्म,
धन धान्य और सम्मान मे भी।।
स्वादिष्ट,शुद्ध आहार भी था,
जीवन में शिष्टाचार भी था।
निज संस्कृति और सभ्यता से,
भारत वासी को प्यार भी था।।
सदियों पहले-2
दानी दधीचि जी हरिश्चंद्र हुए,
भामाशाह कर्ण जैसे।
श्री राम ,कृष्ण,पुरु,भीष्म,
और सुत हुए कुमार श्रवन जैसे।।

सब सुखी,निरोगी,स्वस्थ रहें,
वसुधैव कुटुंब कहा हमनें।
कल्याण विश्व भर का ही हो,
कामना करी ये भारत ने।।
सदियों पहले-2
यदि वर्तमान की बात करें,
हम चहुं दिशि दृष्टिपात करें।

तो विश्व गुरू भारत मेरा,
कुछ और दिखाई देता है।
अंधानुकरण,परिवर्तन का,
अब दौर दिखाई देता है।।

भारत की गुरुता का गौरव,
दिन प्रतिदिन घटता जाता है।
वो विश्वगुरू अखण्ड भारत,
टुकड़ों में बंटता जाता है।।2
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile