विज्ञापन

तो भगवन किसी को बुढ़ापा न आए।।

Shyam Ji

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो अंधे की लाठी का न हो सहारा,
        
                                                    
                            
तो भगवन किसी को बुढ़ापा न आए।
जो हैं प्राणदाता पिता और माता।
वो भटकें न दर-दर की ठोकर न खाएं।।

हंसा तू हंसी वो तु रोया वो रोई,
तु तकलीफ में था वो जागी न सोई।।
वो बिस्तर वो चादर वो साड़ी भिंगोई,
थी ठण्डी की रातें वो गीले में सोई।।
जो स्नेह हम पर लुटाए असीमित,
कभी उनकी आंखों में आंसू न आंए।
वो भटकें न ...
तपा जब था खेतों में वो दिन दुपहरी,
सजा पाई थी तब ये काया तुम्हारी।
सुखों को जुटानें में बीती जवानी,
कमाते-कमाते उमर बीती सारी।।
कहें किंतु बेटे किया तुमने क्या है,
यही दोष माता-पिता पर लगाएं।
तो भगवन किसी...
चुभे दिल में कांटो सा एहसास होती,
महीनों न बोले जो कुछ बात होती।
वो सम्मान मां जैसा दे ही न पाई,
बहू के लिए क्यों बुरी सास होती।।
बुढ़ापे में मां-बाप की जिम्मेदारी,
बहू-बेटे से जो निभाई न जाए।
तो भगवन किसी को बुढ़ापा न आए।।
 
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

964 कविताएं

View Profile