विज्ञापन

शिकवा-ए-इश्क

Shri Gopal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुना है सबसे ऊपर है खुदा का मिम्बर
        
                                                    
                            
है मेरे सीने तेरे दर खुदा से ऊपर

मैंने देखा फरिश्ते तुझे सजदा करते
तेरे आते ही एक हजार खुदा झुक पडते
इश्क वाले तेरे नाम का कलमा पढ़ते
लेके तस्बी हम तेरे नूर से दुआ करते

तेरे चेहरे का नूर नूर ए खुदा पर गालिब
तेरा हर बोल जैसा आयत ए कुरान नाज़िल
सिर्फ तू ही सही और जहां में सब बातिल
जिस्म जिंदा है मेरा रूह की तू ही कातिल

तेरे इश्क-ए-वतन के गुलिस्तां हैं हम
ला-दीन नहीं थोड़े से गुस्ताख़ हैं हम
तुझे देख के बे-जुर्म गिरफ़्तार हैं हम
तू मेरा खुदा तेरे दीनदार हैं हम

कोई बता दे मुझे तेरी ज़ुबान क्या है कोई
मर्ज़ गहरा मेरा इसकी दवा क्या है कोई
अपने रब से मोहब्बत की सज़ा क्या है कोई
इश्क़ साकिन है मेरा इसकी दुआ क्या है कोई

तेरे बेरुख की शिकायत भला किस से कहें
तेरे साए में जीने की तमन्ना भला किस से कहें
तू ख्वाब-ए-अहलिया तू ही हाज़िर नाज़िर
जब तू ही खुदा दर्द-ए-बयां किस से कहे

है हमें भी इकबाल सा शिकवा तुझसे
गिला रब से नहीं हमको गिला है तुझसे

लब्ज़ थोड़े हैं मगर बात तो खंति है अभी
सर सलामत फतवा-ए-शिर्क बाकी है अभी
तेरे बवस्ता जो फिरदौस से मरहूम हैं हम
हो अहलिया तू रजामंद तेरी बाकी है अभी...

 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all